biodatamaker
✕

संक्र‍मण की रफ्तार घटी, 10 लाख से कम हुए एक्टिव केस, रिकवरी 95 प्रतिशत से अधिक

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (07:53 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब कम होती नजर आ रही है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में निरंतर आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 50 हजार से अधिक की कमी के कारण ऐसे मामलों में कमी दर्ज की गई है और अब यह 10 लाख के आंकड़े से कम हो गए हैं।
ALSO READ: दिल्ली और तमिलनाडु में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत मिली और ढील, जानिए अन्य राज्यों में क्या है लॉकडाउन का हाल?
देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।राहत की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में इजाफा होने के कारण कई अन्य फायदे भी हो रहे हैं।

इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 95.39 प्रतिशत हो गई है वहीं एक्टिव मामलों की दर घटकर 3.30 प्रतिशत रह गई है।

विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से रविवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 67,252 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 95 लाख 6 हजार 328 हो गया। इस दौरान 1 लाख 10 हजार 404 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक 2 करोड़ 81 लाख 46 हजार 378 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 52 हजार 32 कम होकर 9 लाख 74 हजार 127 रह गए हैं। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

अगला लेख