suvichar
✕

India Corona Update : फिर रफ्तार पकड़ रहा Corona, सरकार ने जारी की नई Guidelines

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2023 (09:20 IST)
नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश एक बार फिर अलर्ट पर है। कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 1000 के पार चले गए। H3N2 इन्फ्लूएंजा के साथ कोरोना का जोखिम तेजी से बढ़ा है। मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर लोगों से कई चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

खबरों के अनुसार, देश में कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। बढ़ते मामले चिंता पैदा कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 1000 के पार चले गए। पिछले 7 दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। 130 दिनों में पहली बार है, जब एक दिन में इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 1000 के पार गई है।

देश में शनिवार को 1071 नए मामले दर्ज किए, जो कि पिछले साल 9 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5915 हो गई। एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया गया है।

संक्रमण की नई लहर को काबू में रखने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कहा गया कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कि वायरस संक्रमण का संदेह न हो। अन्य संक्रमणों के साथ कोरोनावायरस के सह-संक्रमण की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।

दिशा-निर्देशों में तेजी से बढ़ रहे मध्यम या गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए आग्रह किया गया है, गंभीर बीमारी या आईसीयू में भर्ती होने के 24 से 48 घंटों के भीतर टोसिलिजुमैब पर विचार करें।स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों में कहा गया कि सांस लेने में कठिनाई, बुखार, खांसी 5 दिनों से अधिक समय तक रहने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की राज्य सरकारों को परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण की रणनीति का पालन करने के लिए पत्र लिखा था।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख