dharma sangrah
✕

COVID-19 : देश में Corona संक्रमण का पता लगाने के लिए 23 करोड़ से अधिक जांचें की गईं

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (18:19 IST)
नई दिल्ली। देश में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई जांचों की संख्या 23 करोड़ को पार कर गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में आज की तारीख में संक्रमण की दर 4.98 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी में प्रतिदिन जांच संख्या 140 से अधिक है और प्रतिदिन संक्रमण की दर 3.37 प्रतिशत है। भारत तेजी से चार करोड़ लोगों के पूर्ण टीकाकरण की ओर बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवारसुबह सात बजे तक 6,15,267 सत्रों में 3,71,43,255 लोगों को कोरोनावायरस रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

इनमें 75,68,844 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक, 46,32,940 एचसीडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक, अग्रिम मोर्च के 77,16,084 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक और 19,09,528 एफएलडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इनके अलावा 45 से 60 वर्ष के ऐसे 24,57,179 लोग जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1,28,58,680 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के 61वें दिन यानी 17 मार्च को 20 लाख से अधिक (20,78,719) लोगों को टीके की खुराक दी गई।

भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,52,364 पर पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामले का 2.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया, 24 घंटे की अवधि में कुल उपचाराधीन मामलों में से 17,958 मामले कम हुए हैं।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक,गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के कुल मामलों में से 79.54 प्रतिशत मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 1,10,63,025 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 17,741 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।(भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख