Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

COVID-19 : देश में 1.8 करोड़ से अधिक लोगों को लगी Corona vaccine

शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (17:04 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1.8 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 68,53,083 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक और 31,41,371 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 60,90,931 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्यू) को पहली खुराक और 67,297 एफएलडब्यू को दूसरी खुराक दी गई है।

60 साल से अधिक आयु के 16,16,920 लोगों और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के 2,35,901 लोगों को पहली खुराक दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण अभियान के 48वें दिन (चार मार्च) 13,88,170 टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने बताया कि 16081 सत्रों में 10,56,808 लोगों (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्यू) को पहली खुराक दी गई और 3,31,362 लोगों (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्यू) को दूसरी खुराक दी गई। आंकड़ों के अनुसार, 60 साल से अधिक आयु के 6,15,903 और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के 92,109 लोगों को पहली खुराक दी गई।

वहीं महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली में 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए कुल 16,838 नए मामलों में से 84.44 प्रतिशत नए मामले उक्त राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी से ही थे।

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8,998, केरल में 2,616 और पंजाब में 1,071 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 1,76,319 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इस अवधि में महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं मंत्रालय ने बताया कि 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम उपचाराधीन मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश में अभी केवल दो लोगों का ही कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की वायरस से मौत हुई है। इनमें से 88.5 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे। महाराष्ट्र के सबसे अधिक 60, पंजाब के 15 और केरल के 14 लोग थे।

वहीं 18 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मौत को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमन एवं दीव, दादरा एवं नागर हवेली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं।(भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

अगला लेख