biodatamaker
✕

COVID-19 : दक्षिण अफ्रीका में मिला Corona का नया स्‍ट्रेन भारत में नहीं...

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (22:11 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए स्वरूप का सोमवार तक भारत में कोई मामला नहीं आया है, लेकिन सरकार इस पर नजर रख रही है।

पॉल ने मंगलवार को कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस का यह रूप तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा, हमें इस समय कोई चिंता नहीं है, क्योंकि हमारे पास इस स्वरूप का पता लगाने के लिए एक प्रणाली है। कल तक, यह विशेष स्वरूप देश में नहीं है, लेकिन हम इस पर नजर रख रहे हैं।

पॉल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देखा जाए तो नए मामलों की संख्या कम हो रही है और मौत के नए मामले भी कम हो रहे है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके बेहद सुरक्षित हैं। उन्होंने उन स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों से टीका लगवाने का आग्रह किया, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर अपने विचारों को साझा करते हुए पॉल ने कहा, हम आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने की रणनीति और टीकाकरण के अनुभव को अब लोगों द्वारा बहुत अधिक उच्च श्रेणी में रखा गया है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख