Hanuman Chalisa

COVID-19 : भारत ने 56 लाख Corona Vaccine मदद में दी, 1 करोड़ खुराक बेची

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (00:40 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 56 लाख खुराक दूसरे देशों को सहायता के रूप में दी हैं, जबकि 1 करोड़ खुराक की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय टीके की आपूर्ति कैरिबियाई देशों, प्रंशात महासागर के द्विपीय देशों, निकारगुआ, अफगानिस्तान और मंगोलिया में आने वाले हफ्तों में की जानी है।

उन्होंने मीडिया को दी जानकारी में कहा, अब तक हमने कोविड-19 टीके की आपूर्ति भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, मॉरीशस, सिशेल्स, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील, मोरक्को, बहरीन, ओमान, कुवैत, मिस्र, अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका को की है।

श्रीवास्तव ने बताया, 56 लाख खुराक सहायता के तौर पर दी गई हैं, जबकि एक करोड़ खुराक की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज 13 फरवरी से : केंद्र ने गुरुवार को कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी। वहीं अब तक उनमें से 45 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे तक 45,93,427 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने स्वास्थ्य कर्मियों के 50 प्रतिशत या उससे अधिक को टीके की पहली खुराक दी है, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, ओडिशा, केरल, हरियाणा, बिहार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

वहीं जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक टीकाकरण अभियान में 30 प्रतिशत या उससे कम स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी है, उनमें सिक्किम, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और पुडुचेरी शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि ये टीके आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कब उपलब्ध होंगे, भूषण ने कहा, बहुत जल्द। हमने तीन फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण शुरू किया है। कुछ समय बाद हम 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाएंगे। यह निकट भविष्य में होगा।(भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

CM योगी की सख्ती का असर, एम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर बना नंबर-1, रामपुर-बरेली भी टॉप-3 में

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

अगला लेख