ramcharitmanas

COVID-19 in India : देश में Corona संक्रमण के 26624 नए मामले, 341 और लोगों की मौत

Updated: रविवार, 20 दिसंबर 2020 (13:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 26624 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,31,223 हो गई है, जिनमें से 95.80 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण के बाद लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.51 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 341 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,477 हो गई है।

देश में 95,80,402 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर 95.51 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस संक्रमण के कारण मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत पर बनी हुई है। उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या लगातार 14वें दिन चार लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,05,344 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.04 प्रतिशत है। सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई। यह संख्या 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 दिसंबर तक कुल 16,11,98,195 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,07,681 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख