sundarkand

COVID-19 in India : देश में Corona के 41100 नए मामले, रिकवरी दर 93.09 फीसदी हुई

Published: रविवार, 15 नवंबर 2020 (21:01 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के 41,100 नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी को मात देने वालों की दर बढ़कर 93.09 फीसदी हो गई है। पिछले 3 दिनों के मुकाबले कोरोनावायरस के नए मामलों में रविवार को कमी देखी गई।

शनिवार को 44,684, शुक्रवार को 44,878, गुरुवार को 47,905 और बुधवार को 44,281 और मंगलवार को 38,074 नए मामले सामने आए थे। कोरोना को मात देने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि से सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं और अब इनकी संख्या कम होकर 4,79,216 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोनावायरस के 41,100 नए मामले सामने आए है, जिससे संक्रमितों की संख्या 88.14 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामले 1503 कम हुए। इस अवधि में 42156 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 82.05 लाख से अधिक हो गई है।

इस दौरान 447 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,29,635 हो गया है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.09, मृत्यु दर घटकर 1.47 तथा सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.43 फीसदी रह गई है।
कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 1425 बढ़कर 86,470 हो गए हैं। राज्य में इस दौरान 105 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,914 हो गया है। राज्य में अब तक 16.12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।(वार्ता)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख