dharma sangrah
✕

COVID-19 : देश में Corona से मृत्युदर 1.5 फीसदी से नीचे आई, सरकार की रणनीति को दिया श्रेय

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (17:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की मृत्यु दर (सीएफआर) शनिवार को 1.5 प्रतिशत से नीचे आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी और मृत्यु दर को नीचे रखने का श्रेय केंद्र सरकार के नेतृत्व वाली जांच करने, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उपचार करने की रणनीति को दिया।

उसने बताया कि देश में प्रति 10 लाख लोगों में मौत की दर बहुत कम (88) है। मंत्रालय ने बताया कि 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सीएफआर राष्ट्रीय औसत से कम है, जबकि कुल मृतकों में से 65 प्रतिशत लोगों की मौत पांच राज्यों में हुई है। उसने बताया कि शुक्रवार को कुल 551 लोगों की मौत हुई और संक्रमण से रोजाना मारे जा रहे लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

मंत्रालय ने बताया कि सीएफआर गिरकर 1.49 प्रतिशत हो गई है। उसने एक बयान में कहा कि जांच करने, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उनका उपचार करने की केंद्र सरकार के नेतृत्व वाली रणनीति के तहत महामारी को काबू करने की प्रभावी योजना, आक्रामक तरीके से जांच करने और मानक क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू किया है, जिसके कारण संक्रमण का शुरुआत में ही पता लगाने, संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल पृथक-वास में रखने और अस्पताल में भर्ती लोगों के समय से क्लीनिकल प्रबंधन में मदद मिली।

उसने कहा, इन बातों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत में कोविड-19 के कारण मौत के मामले कम रहे।मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है, उनमें से 65 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र (36.04 प्रतिशत), कर्नाटक (9.16 प्रतिशत), तमिलनाडु (9.12 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (5.76 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (5.58 प्रतिशत) से आए हैं।

उसने बताया कि मौत के 85 प्रतिशत मामले 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत में शुक्रवार को 59,454 और लोग संक्रमणमुक्त हुए, जबकि संक्रमण के 48,268 नए मामले सामने आए। देश में अब तक संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 74,32,829 हो गई है।

उसने कहा, एक दिन में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की अधिक संख्या दर्शाती है कि संक्रमण के बाद स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर लगातार बढ़ रही है और यह इस समय 91.34 प्रतिशत है।मंत्रालय ने कहा, भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। देश में अब तक संक्रमित पाए जा चुके लोगों में से मात्र 7.16 प्रतिशत लोगों का उपचार चल रहा है। इस समय 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं।देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या शनिवार को लगातार दूसरे दिन छह लाख से कम रही।

मंत्रालय ने बताया कि जो लोग स्वस्थ हुए हैं, उनमें से 79 प्रतिशत लोग 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हैं।उसने कहा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 8,000 से अधिक लोग स्वस्थ हुए। इसके बाद केरल में एक दिन में 7,000 से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए।मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के जो 48,268 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए।

इसके अलावा शुक्रवार को जिन 551 लोगों की मौत हुई है, उनमें से करीब 83 प्रतिशत लोग 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से थे। इनमें से महाराष्ट्र में 23 प्रतिशत लोगों (127) की मौत हुई। देश में अब तक 81,37,119 लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुल 1,21,641 लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख