Daily Horoscope
✕

COVID-19 in India : 10 लाख की आबादी पर सबसे कम Corona मामलों वाले देशों में शामिल हुआ भारत

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (16:53 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों तथा समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।

प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।

भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है।

इसने कहा, कुल जांच के मामलों में भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 10,66,786 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख