suvichar
✕

COVID-19 in India : देश में Corona मामले 50 लाख के पार, 82 हजार से ज्‍यादा हुई मृतकों की संख्या

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (00:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि से संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 50 लाख के पार हो गई जबकि इस महामारी से अब तक 39.31 लाख से अधिक मरीज निजात भी पा चुके हैं। सोमवार देर रात तक 1230 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 82 हजार से अधिक 82,038 हो गई है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 81,964 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 50,08,878 पहुंच गई है। इस दौरान 75,110 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 39,31,356 हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 9,94,749 हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से चिंतित केंद्र सरकार ने राज्यों से इस पर नियंत्रण के लिए टेस्ट की संख्या बढ़ाने जैसे कदम उठाने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु, जिनमें जुलाई की तुलना में साप्ताहिक आधार पर संक्रमण के औसत दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, में टेस्ट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि जिन राज्यों में अधिक संख्या में कोरोना टेस्ट करने के बावजूद कोरोना पॉजिटिविटी दर अधिक है, उन्हें कोरोना टेस्ट की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी करनी चाहिए। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का मानव परीक्षण कर रही है जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तीसरे चरण का परीक्षण जल्द ही शुरू करने वाला है।

उन्होंने बताया कि देश में इस वक्त तीन कोरोना वैक्सीन चिकित्सकीय परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि कैडिला की कोरोना वैक्सीन का पहले चरण का मानव परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वालंटियर चुने जा चुके हैं। इस वैक्सीन के तीन डोज लगते हैं, 28-28 दिनों के अंतराल पर और अभी तीनों डोज बाकी हैं।

महाराष्ट्र 2,91,797 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,536 मामले और आंध्र प्रदेश में 92,353 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामले 19.81 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 78.51 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर महज 1.63 फीसदी है।

पूरे विश्व में कोरोना महामारी की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और इससे अब तक 2.93 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9.29 लाख जानें जा चुकी हैं। अमेरिका में इस वायरस से सबसे अधिक 65.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 1.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद भारत का स्थान है।तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां अब तक 43.45 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तथा 1.32 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 541 बढ़कर 2,91,797 हो गई तथा 515 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 30,409 हो गई। इस दौरान 19,427 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,75,273 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।(वार्ता) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

नवरात्र में वैष्णो देवी पहुंचे 3.81 लाख श्रद्धालु, क्या इस साल टूटेगा 2012 का रिकॉर्ड?

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, नागपुर में श्रद्धा दुबे पकड़ी गईं, बहन रश्मि और दानिश भी गिरफ्तार

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

अगला लेख