dharma sangrah
✕

भारत में 82 लाख मरीज ठीक हुए, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 447 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 41,100 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88,14,579 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 पहुंच गई। अच्छी बात यह है कि अब तक कुल 82 लाख 5 हजार लोग कोरोना को मात  दे चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42,156 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 88 लाख 14 हजार हो गई हैं, वहीं अब तक 1 लाख 29 हजार 635 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक्टिव केस घटकर 4 लाख 79 हजार पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1503 की गिरावट आई है।

रिकवरी रेट 93 प्रतिशत : देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.09, मृत्यु दर घटकर 1.47 तथा सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.43 फीसदी रह गई है। पिछले 3 दिनों के मुकाबले कोरोनावायरस के नए मामलों में रविवार को कमी देखी गई। शनिवार को 44,684, शुक्रवार को 44,878, गुरुवार को 47,905 और बुधवार को 44,281 और मंगलवार को 38,074 नए मामले सामने आए थे।
 
महाराष्ट्र में मामले : कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1425 बढ़कर 86,470 हो गए हैं। राज्य में इस दौरान 105 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,914 हो गया है। राज्य में अब तक 16.12 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात चुके हैं।
 
औसत जांच का आंकड़ा 90 हजार के पार : कोरोनावायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्द पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 14 नवंबर को देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया।
 
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 14 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 46 लाख 66 हजार 819 पर पहुंच गया है। इसमें 14 नवंबर को 8 लाख पांच हजार 589 जांच की गई। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 90 हजार 254 पर पहुंच गई है।
 
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (वार्ता)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, नॉर्थ कैरोलिना से रॉय कूपर जीते

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

अगला लेख