ramcharitmanas

Coronavirus: मुंबई में 99.5 प्रतिशत नमूने ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित मिले

Updated: सोमवार, 13 जून 2022 (23:53 IST)
मुंबई। महानगर में 12वीं जीनोम अनुक्रमण श्रृंखला के दौरान 279 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 278 नमूने सार्स-कोव-2 वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप और एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित पाया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
नागरिक निकाय ने कहा कि बीएमसी द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 12वीं श्रृंखला के अनुक्रमण में 279 कोविड​​-19 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 202 नमूने मुंबई से एकत्र किए गए थे और शेष नमूने शहर से बाहर के थे। निकाय ने बताया कि मुंबई के 202 नमूनों में से 201 (99.5 प्रतिशत) नमूने ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए और एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मिला।
 
बीएमसी के अनुसार 202 रोगियों में से 24 (12 प्रतिशत) 20 वर्ष तक के आयु वर्ग, 88 (44 प्रतिशत) 21 से 40 वर्ष के आयु वर्ग, 52 रोगी (26 प्रतिशत) 41 से 60 वर्ष के आयु वर्ग, 32 रोगी (13 प्रतिशत) 61 से 80 वर्ष के आयु वर्ग के और केवल 5 रोगी (2 प्रतिशत) 80 वर्ष से ऊपर थे। बीएमसी ने बताया कि 20 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी 24 मरीजों के नमूने कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाए गए लेकिन उनमें से किसी में भी बीमारी का कोई गंभीर लक्षण नहीं था।

ALSO READ: Coronavirus Update : ओमिक्रॉन पर नया खुलासा, दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के 97% नमूनों में Omicron वैरिएंट था
 
नगर निकाय के मुताबिक इन 202 रोगियों में से 2 ने कोविड​​-19 टीके की केवल पहली खुराक ली थी जबकि 129 रोगियों ने दोनों खुराक हासिल कर रखी थी जिनमें से 9 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और केवल 1 को आईसीयू में रखने की नौबत आई थी।
 
बीएमसी ने कहा कि 202 मरीजों में से 71 ने कोविड-19 टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी। उनमें से 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन केवल 2 को ही आईसीयू में रखना पड़ा। इनमें से 1 की मौत हो गई। 14 मई से 24 मई के बीच ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले 201 मरीजों में से 3 मरीज बीए.4 और 1 मरीज बीए.5 उपस्वरूप से संक्रमित थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख