dharma sangrah

कर्फ्यू के दौरान इंदौर के लोगों को राहत, घर बैठे ही मिलेगा सामान

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (10:11 IST)
इंदौर। संपूर्ण भारत के लॉकडाउन व कोरोना वायरस के कारण लगाए गए कर्फ्यू के दौरान इंदौर में लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम डोर टू डोर कचरा वाहन के 100 मीटर पीछे सब्जियों के वाहन भी चलाएगा। इससे लोगों को घर बैठे ही सब्जियां मिल सकेंगी।
ALSO READ: इंदौर में कर्फ्यू के दौरान सुबह 7 से 2 बजे तक ही खुली रहेंगी जरूरी सामान की दुकानें, शराब दुकानें बंद करने के आदेश
किराना दुकानों की सूची भी इंदौर नगर निगम 311 एप पर डाल रहा है। लोग इस ऐप पर कॉल कर किराना सामान घर बैठे ही बुलवा सकते हैं।
 
निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर नगर निगम हर वार्ड में 5 स्थानों पर सब्जियों और दूध की दुकानें लगवाएगा और लोग इन जगहों से सब्जियां और दूध ले सकेंगे। इन जगहों पर ठेले पर या अस्थायी दुकानें लगेंगी।
 
इंदौर का मुख्य किराना बाजार सियागंज गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। खेरची व्यापारी इन दुकानों से अपनी जरूरत का सामान क्रय कर सकेंगे। संपूर्ण भारत में लॉकडाउन के अंतर्गत 14 अप्रैल तक ट्रेन व बसें बंद रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख