dharma sangrah

इंदौर प्रशासन का अहम फैसला, कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती होंगे, घर बनेगा कंटेनमेंट जोन

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (00:31 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 पर काबू पाने के लिए अब हर संक्रमित मरीज के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा, ताकि कोरोना संक्रमण की लिंक टूट सके। इसके मद्देनजर कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस पर नियंत्रण के लिए टेस्टिंग जारी रखें। कोविड पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाएं व उनकी कॉन्‍टेक्ट की ट्रेसिंग करें। संबंधित मरीज के घर को कंटेनमेंट जोन बनाएं।

उन्‍होंने कहा कि सभी लैब संचालकों को हिदायत दी गई है कि कोरोना टेस्ट कराने वाले सभी मरीजों का पता और फोन नंबर सही तरीके से दर्ज करें। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा इंदौर में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियों के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि अब घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसके लिए टीमें भी गठित की गई है। उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी सजग होकर अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें। डेंगू व मलेरिया के मरीज पाए जाने पर तुरंत उनका इलाज कराएं व एहतियाती इंतजाम करें।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह प्रयास करें कि कहीं भी जल जमाव नहीं होने देवें। जल जमाव वाले स्थान पर क्रूड ऑयल का छिड़काव करें। ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में सघन रूप से छिड़काव करें। ग्राम पंचायत तथा वार्ड स्तर पर इसके लिए टीमें बनाकर काम करें। इसके तहत प्रत्येक जोन में तीन-तीन फॉगिंग मशीन संचालित की जा रही है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

अगला लेख