Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, कोरोना के डर से इंदौर में IIFA का कार्यक्रम टला

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (14:55 IST)
देश में कोरोना की बढ़ते हुए मामले के बाद अब हर ओर दहशत और डर का माहौल दिखाई दे रही है। शेयर बाजार से लेकर बॉलीवुड तक कोरोना के डर से सहमा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश में मार्च के अंत में होने वाले आईफा अवार्ड समारोह को भी टाल दिया है।
 
आईफा की तैयारियों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिला।  इसके बाद अवॉर्ड समारोह को स्थगित कर दिया गया। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। IIFA फैन्स को कोरोना के कहर से बचाने के लिए यह फैसला किया।
 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों इंदौर और भोपाल में प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड समारोह 27 से 29 मार्च तक होना था।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की समीक्षा – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बैठक में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पहले से ही सभी जिलों में इसकी तैयारियाँ पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी पॉजीटिव प्रकरण नहीं पाया गया है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए निर्धारित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही आवश्यकता होने पर अतिरिक्त सावधानी भी बरती जाए। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर जनता में जागरूकता लायी जाए। साथ ही जनता को यह भी बताया जाए कि मध्यप्रदेश में इसका कोई प्रकोप नहीं है ताकि लोग अनावश्यक चिंतित न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा जाए कि वे अपने क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्थाएँ रखें और इस बीमारी से ग्रसित मरीज पाए जाने पर सभी आवश्यक सावधानी बरतें।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख