biodatamaker

ICMR ने की 50 करोड़ से ज्यादा corona नमूनों की जांच, प्रतिदिन 17 लाख से अधिक

Updated: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (12:32 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गुरुवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच संख्या 50 करोड़ के पार हो गई, वहीं इस महीने में औसत दैनिक जांच संख्या 17 लाख से ज्यादा है।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीन का भ्रम दूर करने के फेर में फंसे भाजपा विधायक,दे डाला अजीबोगरीब बयान
 
आईसीएमआर ने एक बयान में बताया कि 10 करोड़ नमूनों की जांच तो महज पिछले 55 दिनों में हुई है। आईसीएमआर ने बताया कि 21 जुलाई, 2021 को भारत में कुल नमूनों की जांच संख्या 45 करोड़ हो गई। यह संख्या 18 अगस्त, 2021 को 50 करोड़ के पार हो गई। परिषद की वेबसाइट के अनुसार 18 अगस्त तक 50,03,00,840 नमूनों की जांच हुई है।

ALSO READ: वैक्सीन है सुरक्षा कवच : भारत में कोरोना की कितनी वैक्सीन है? जानिए एक क्लिक पर
 
आईसीएमआर ने बताया कि आईसीएमआर देश में तकनीक और किफायती जांच किट में नवाचार को बढ़ावा देकर कोविड-19 जांच क्षमता को विस्तार दे रहा है। आईसीएमआर ने बताया कि इस महीने औसत दैनिक जांच 17 लाख से ज्यादा है। आईसीएमआर के निर्देशक बलराम भार्गव ने कहा कि हमने देखा है कि जांच में तेजी और वृद्धि से संक्रमण की पहचान शीघ्र होती है और जल्द उन्हें क्वारंटाइन में भेजा जाता है और प्रभावी इलाज होता है।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख