ramcharitmanas

मुद्रा नोटों से कोरोना संक्रमण हो सकता है या नहीं, ICMR के पास नहीं है जानकारी

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (17:28 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक आरटीआई अर्जी पर जवाब दिया है कि मुद्रा नोटों के जरिए महामारी का संक्रमण फैलने की आशंका के बारे में उसके पास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
ALSO READ: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंटनी कोरोनावायरस पॉजिटिव
नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आईसीएमआर से इस संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी थी कि क्या मुद्रा नोटों के जरिए भी कोरोनावायरस संक्रमण फैल सकता है?
ALSO READ: इंदौर में फूटा कोरोना बम, प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के 20 कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव
गौड़ के मुताबिक इस सवाल पर उन्हें 16 नवंबर (सोमवार) को जवाब दिया गया कि मांगी गई सूचना आईसीएमआर के पास उपलब्ध नहीं है। बहरहाल, आईसीएमआर का यह जवाब ऐसे वक्त आया है, जब देश में कोविड-19 के मामले 89 लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि इनमें से 83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत हो गई है। 
 
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद से ही कारोबारी संगठन मुद्रा नोटों के जरिए कोविड-19 फैलने को लेकर शंका का इजहार करते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे हैं। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख