biodatamaker
✕

ICMR की राज्यों को सलाह, 2 दिन के लिए नहीं करें रैपिड टेस्टिंग किट का प्रयोग

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (19:21 IST)
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने राज्यों को दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। ICMR के आर. गंगाखेड़कर ने नियमित प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि रिजल्ट में बहुत भिन्नताएं आ रहीं थीं। इसके चलते ऑन ग्राउंड टीमों द्वारा किट परीक्षण के बाद 2 दिनों में एडवाइजरी जारी की जाएगी। 
 
ICMR ने नियमित प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि 4,49,810 सैंपलों का अब तक टेस्ट किया जा चुका है। कल 35,852 सैंपलों का टेस्ट किया गया जिनमें से 29,776 नमूनों का टेस्ट 201 ICMR नेटवर्क लैब में और बाकी 6,076 सैंपलों का टेस्ट 86 निजी प्रयोगशालाओं में किया गया।
आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि यह एक नई बीमारी है पिछले साढ़े तीन महीनों में विज्ञान ने विकास किया है और हमने PCR टेस्ट भी शुरू किए। 5 टीके मानव परीक्षण फेज़ में चले गए हैं। यह पहले कभी किसी अन्य बीमारी के मामले में नहीं हुआ। 
 
राजस्थान ने लगाई रोक : जांच परिणाम सही नहीं पाए जाने के कारण राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल मंगलवार को रोक दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि इन किट से परीक्षणों के परिणाम के बारे में एक रिपोर्प भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को भेजी थी। मंत्री के अनुसार इस किट से केवल 5 प्रतिशत सही या वैध परिणाम मिले हैं। ये किट चीन से मंगाए गए थे।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख