suvichar

अब गरारे से होगी कोरोना जांच, ICMR ने दी नए 'सेलाइन गार्गल' को मंजूरी

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। अब RT-PCR के लिए स्वाब टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। केवल कुल्ला करने से ही यह जांच की जा सकेगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसे अनुमति दे दी है।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: कोरोनाकाल में बेकाबू बेरोजगारी, सिर्फ मई में 10 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का अनुमान
नागपुर के नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के तहत RT-PCR जांच का नया तरीका खोज निकाला है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति महज तीन घंटों में ही कोविड टेस्ट कर सकेगा।
 
हाल ही में पुणे की फार्मा कंपनी को रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की अनुमति मिली थी, जिसमें महज 15 मिनट में जांच के नतीजे मिलने की बात कही जा रही थी।

ALSO READ: लापरवाही, 10 मिनट में लग गई दो बार वैक्सीन
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एनवायरमेंटल वायरोलॉजी सेल के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर कृष्ण कुमार कैमर के हवाले से लिखा है कि सैंपल कलेक्ट करने और उसे प्रोसेस करने का यह तरीका RNA निकालने पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए तैयार करेगा। चूंकि यह तरीका सेल्फ सैंपलिंग का है, तो लोग खुद की जांच कर सकते हैं।
 
आमतौर पर RT-PCR जांच स्वाब के जरिए की जा रही है। इसके तहत व्यक्ति के नाक और गले से सैंपल हासिल किया जाता है। नए 'सेलाइन गार्गल' में एक ट्यूब शामिल होगा। सेलाइन को मुंह में रखकर 15 सेकंड तक गरारा करना होगा। इसके बाद तरल को ट्यूब में थूक देकर जांच के लिए भेजा जा सकेगा। लैब में जाने के बाद इस सैंपल को नीरी के तैयार विशेष सॉल्युशन में रूम टेम्प्रेचर पर रखा जाएगा। सॉल्युशन के गर्म होने पर RNA टेम्प्लेट तैयार होगी। इस सॉल्युशन को आरटी-पीसीआर के लिए ले जाया जाएगा।
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

अगला लेख