शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Hyderabad: Covid+ve mans body left to rot in flat for 20 hours after wife jumps to death
Written By
Last Modified: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (16:26 IST)

पति की मौत से दुखी पत्नी ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, घंटों पड़े रहे शव

पति की मौत से दुखी पत्नी ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, घंटों पड़े रहे शव - Hyderabad: Covid+ve mans body left to rot in flat for 20 hours after wife jumps to death
हैदराबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) से पति की मौत से दुखी पत्नी ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी। यह घटना गुरुवार की है। 
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैनिकपुर के अंबेडकरनगर में टी धनलक्ष्मी (55) नामक महिला के पति की मौत कोरोना से हो गई थी। पति वेंकटेश की मौत के बाद महिला तनाव में आ गई और उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। 
इस घटना का सबसे शर्मनाक पक्ष यह रहा कि घटनास्थल पर महिला का शव काफी देर तक पड़ा रहा। दूसरी ओर वेंकटेश का शव भी करीब 20 घंटे बाद हटाया गया। दोनों ही पति-पत्नी अकेले रहते थे।
 
बताया जा रहा है कि चूंकि महिला के पति की मौत कोरोना से हुई थी। इसी के चलते कोई भी उनके शव को हाथ लगाने से डर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेंकटेश के शव को ले जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम के अधिकारियों से मदद मिलने में काफी देरी हुई। लोगों की मानें तो अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मचारी तक शव को हाथ लगाने से डर रहे थे।
ये भी पढ़ें
बिहार में चुनाव से पहले BJP को झटका! कोरोना पॉजिटिव हुए देवेन्द्र फडणवीस