sundarkand
✕

इंदौर में कोरोना का विस्फोट, 1753 नए मामले, जिले से लगे गांवों में फैलती जा रही है महामारी

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (01:34 IST)
इंदौर। indore coronavirus update : इंदौर जिले के नगरीय निकायों में जारी कोरोना कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) को बढ़ा दिया गया है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार 7वें दिन 1500 से ज्यादा आया। देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 1753 नए पॉजिटिव मामले सामने आए।

इस बीच 913 मरीज कोरोना से जीतकर घर भी लौटे हैं। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,897 नए कोरोना मामले, 6,836 रिकवरी और 79 मौतें दर्ज़ की गईं। कोरोना संक्रमण के मामले अब तक शहरी क्षेत्रों में ज्यादा आ रहे थे, लेकिन महामारी ने इंदौर से लगे गांवों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
इंदौर जिले के कई बड़े गांवों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92768 हो चुकी है। कोरोना से अब तक 1062 लोगों की जान जा चुकी है। शहर में 12324 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में 79382 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

विवाह पर लगी रोक : संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विवाह समारोह पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम लोग इंदौर जिले में किसी को भी शादी की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि जो स्थिति है, उसके हिसाब से अपने यहां की शादी टाल दें। शादी होगी तो संक्रमण परिवार में जरूर फैल सकता है। सभी अस्पताल फुल हो चुके हैं।

भोपाल में नहीं थम रही रफ्‍तार : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्‍थ्‍य अधिकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले 24 घंटे में 1694 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 4 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। भोपाल में शादियों पर रोक लगा दी गई है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख