shradh paksha
✕

अमेरिका में कोरोना से हुए भयावह हालात, 1 सप्ताह में हुई 10 हजार लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (08:45 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं और पिछले 1 सप्ताह के दौरान ही कोरोना संक्रमण से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: क्या पूरे देश को लगेगा कोरोना का टीका? सरकार का बड़ा बयान
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.37 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,70,481 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,37,09,452 हो गई है।
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34,662 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 17,083 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 19,275 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
टेक्सास में इसके कारण 22,114 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 18,679 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10,748 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 10,504 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: गुजरात में BJP सांसद अभय भारद्वाज का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया दु:ख
इस बीच ऐसी उम्मीद जताई जा रही है दवा कंपनी मॉडर्ना और फाइजर द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन की एक खेप को इस वर्ष के अंत तक अमेरिका के हर प्रांत में वितरित कर दिया जाएगा। इससे पहले मॉडर्ना ने अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) से कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी मांगी है।
 
2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.36 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख