sundarkand
✕

मंगलवार से शुरू हो रही ट्रेनों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइड लाइन

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (23:18 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि मंगलवार से शुरू हो रही चुनिंदा यात्री ट्रेनों में केवल उन्हीं लोगों को यात्रा करने की अनुमति होगी, जिनमें कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और जिनके पास कन्फर्म टिकट है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण 25 मार्च के बाद से करीब 50 दिन से बंद यात्री ट्रेन सेवा मंगलवार से बहाल हो रही है। फिलहाल 15 जोड़ी ट्रेनों को संचालित किया जाएगा। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मानक संचालन प्रक्रिया को जारी करते हुए एक आदेश में कहा कि रेलवे स्टेशन में प्रवेश और यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

मंगलवार को शुरू होने वाली ट्रेनें नई दिल्ली से पूर्वोत्तर, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर तथा अन्य स्थानों के लिए जाएंगी। इससे पहले रेलवे ने प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद से यह पहली बार है जब आम जनता भी रेलयात्रा कर सकेगी, हालांकि हवाई यात्रा तथा अंतरराज्‍यीय बस सेवा निलंबित रहेंगी।

आदेश में कहा गया, केवल उन्हीं लोगों को स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास कन्फर्म टिकट होंगे। रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों और उनके वाहन के चालक को आवागमन की इजाजत भी कन्फर्म टिकट के आधार पर ही दी जाएगी।

रेल मंत्रालय सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करेगा और केवल उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने और यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं होंगे। सभी यात्रियों को स्टेशनों और रेलवे कोच में हैंड सैनेटाइजर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

गृह मंत्रालय ने संकेत दिया कि सरकार और ट्रेनों के संचालन के बारे में विचार कर रही है। उसने कहा कि रेल मंत्रालय ट्रेनों के परिचालन की इजाजत गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद चरणबद्ध तरीके से देगा।(भाषा) 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख