sundarkand

Corona virus : महाराष्ट्र में सर्वाधिक 150 की मौत, 1985 संक्रमित, जानिए राज्यों की स्थिति

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (13:04 IST)
नई दिल्ली। तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 22 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या करीब 150 (149) पर पहुंच गई तथा कुल 1985 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं राज्य में अब तक 217 लोग स्वस्थ हुए हैं।
ALSO READ: देश में Corona संक्रमितों की संख्या 9000 के पार, 308 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,152 हो गई है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, राजस्थान में 104, दिल्ली में 85, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्रप्रदेश में 46, मध्यप्रदेश में 32 और उत्तरप्रदेश में 31 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं
 
राज्य : संक्रमित : ठीक हुए : मौत
 
आंध्रप्रदेश  :   427 : 11 : 7
अंडमान निकोबार : 11 : 10 : 0
अरुणाचल प्रदेश : 1 : 0 : 0
असम : 29 : 0 : 1
बिहार :  64 : 19 : 1
चंडीगढ़ : 21 : 7 : 0
छत्तीसगढ़  : 31 : 10 : 0
दिल्ली  : 1154 : 27 : 24
गोवा  : 7 : 5 : 0
गुजरात : 516 : 44 : 25
हरियाणा  : 185 : 29 : 3
हिमाचल प्रदेश : 32 : 13 : 1
जम्मू और कश्मीर : 245 : 6 : 4
झारखंड : 19 : 0 : 2
कर्नाटक : 232 : 57 : 6
केरल : 376 : 179 : 2
लद्दाख : 15 : 10 : 0
मध्यप्रदेश : 564 : 0 : 36
महाराष्ट्र : 1985 : 217 : 149
मणिपुर : 2 : 1 : 0
मिजोरम : 1 : 0 : 0
ओडिशा  : 54 : 12 : 1
पुड्डुचेरी  : 7 : 1 : 0
पंजाब  : 151 : 5 : 11
राजस्थान  : 804 : 21 : 3
तमिलनाडु : 1043 : 50 : 11
तेलंगाना  : 504 : 43 : 9
त्रिपुरा  : 2 : 0 : 0
उत्तराखंड  : 35 : 5 : 0
उत्तरप्रदेश : 483 : 46 : 5
पश्चिम बंगाल  : 152 : 29 : 7
कुल : 9152 : 857 : 308। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

अगला लेख