Hanuman Chalisa

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, शिमला और सोलन में भूस्खलन की चेतावनी

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (16:31 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने बुधवार को शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
ALSO READ: सौराष्ट्र में भारी बारिश जारी, 1 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
शिमला के मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। मंगलवार शाम 5.30 से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक सर्वाधिक 82 मिमी बारिश सोलन में हुई। शिमला में 22 मिमी बरसात हुई।
 
मौसम विभाग केंद्र का अनुमान है कि राज्य में 13 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में दर्ज किया गया। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

गुजरात में भारी बारिश का खतरा, CM भूपेंद्र पटेल अलर्ट मोड में, बुलाई हाईलेवल बैठक

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

अगला लेख