Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : झारखंड में टीकाकरण के बाद स्वास्थ्यकर्मी की मौत, Vaccine वजह नहीं

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (20:21 IST)
रांची। रांची के अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी की कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का टीका लेने के लगभग 36 घंटे बाद मंगलवार रात मौत हो गई। हालांकि अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मी की टीका की वजह से मौत की बात से इनकार किया है।

मेदांता के सीईओ डॉ. पंकज साहनी ने बताया, अस्पताल में कार्यरत मन्नू पाहन को एक फरवरी को ‘कोविशील्ड’ टीका लगाया गया था। टीका लगाए जाने के बाद मन्नू का स्वास्थ्य ठीक था और वह रांची से लगभग बीस किलोमीटर दूर ओरमाझी स्थित अपने गांव चले गए थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात पाहन की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। झारखंड में कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजित प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शव का अंत्यपरीक्षण एक चिकित्सा बोर्ड करेगा।

उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि स्वास्थ्यकर्मी की मौत कोविड-19 का टीका लगाने के कारण ही हुई है। मेदांता अस्पताल के कुल 151 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। जिस शीशी से पाहन को टीका लगाया गया उससे नौ अन्य कर्मियों का भी टीकाकरण हुआ था लेकिन वे सभी स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमण के 59 नए मामले आए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,793 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई।

अब तक 1,17,229 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 489 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। संक्रमण से अब तक 1,075 लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख