sawan somwar

स्वास्‍थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए जारी किया प्रोटोकॉल, च्यवनप्राश खाएं, योग करें और इन बातों का रखें ख्याल

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (12:17 IST)
नई दिल्‍ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमितों की संख्या 47 लाख के पार हो गई। संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों और कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। इसमें लोगों को च्‍यवनप्राश खाने से लेकर योग करने और वॉक करने की भी सलाह दी गई है। जानिए क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह....
 
- मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीएं।
- आयुष मंत्रालय के द्वारा बताई गई इम्‍युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का भी सेवन करें।
- यदि स्वास्थ्य साथ दे तो ही घर का काम करें। ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही शुरू करें।
- रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। फिजिशियन की सलाह के अनुसार स्वसन से जुड़े व्यायाम करें। रोज सुबह या शाम को व्यायाम करें। 
- पर्याप्त नींद ले और आराम करें।
- स्मोकिंग और एल्कोहल से दूरी बनाएं।
- आसानी से पचने वाली डाइट लें।
- रोजाना सुबह गर्म दूध या पानी के साथ एक चम्‍मच च्‍यवनप्राश खाएं।
- रोजाना सुबह और शाम को गर्म दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी डालकर पीयें।
- हल्‍दी और नमक के पानी से गरारा करें।
- हल्‍के गर्म पानी के साथ 1 से 3 ग्राम मुलेठी पाउडर रोजाना लें।
- सामुदायिक तौर पर योग सेशन में हिस्‍सा लें।

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की फिर अटकलें! क्या है इस तरह की खबरों की वजह

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

जेवर में जलभराव पर सियासत तेज, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले- जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर बड़ा एक्शन, 2 लाख एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त, अब बनेगा यूपी का बड़ा ‘लैंडबैंक’

अगला लेख