biodatamaker
✕

क्या भारत में Corona की तीसरी लहर आ चुकी है?

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (19:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा था कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी, लेकिन हैदराबाद के एक वैज्ञानिक का दावा है कि देश में तीसरी लहर तो 4 जुलाई को ही आ चुकी है। यह दावा किया है ख्यात भौतिक विज्ञानी डॉ. विपिन श्रीवास्‍तव ने जो पिछले 15 महीनों से कोरोना संक्रमण के आंकड़ों और मृत्‍यु दर का विश्‍लेषण करते रहे हैं।
ALSO READ: 29 देशों में है Coronavirus का लैंबडा वेरिएंट, जानिए यह कितना खतरनाक है
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर का मानना है कि 4 जुलाई से कोरोना संक्रमण और मौत के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वे इस बात का संकेत देते हैं कि देश में तीसरी लहर आ चुकी है। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में तर्क दिया कि यह ट्रेंड फरवरी 2021 के पहले हफ्ते जैसा ही है। उस समय देश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्‍तक दी थी, जो कि अप्रैल में चरम पर पहुंच गई थी। डॉ. श्रीवास्तव ने अपनी स्टडी के लिए 24 घंटों में कोरोना से मौतों और उसी दौरान नए एक्टिव केस का अनुपात लिया।
 
डॉ. श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि यदि लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करेंगे तो तीसरी लहर तेज हो सकती है। इससे बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्‍टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, मास्‍क पहनना और वैक्‍सीनेशन जैसे प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि हाल में पर्यटन स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ नजर आई है। 
ALSO READ: कोरोना के लेकर देशवासियों से केंद्र सरकार नाराज, कहा- फिर सकता है अब तक की मेहनत पर पानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंगलवार को अपने संबोधन में इस बात पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी। यदि हम लापरवाही बरतेंगे तो तीसरी लहर आ सकती है। मोदी ने लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख