biodatamaker

Covid-19 : अमेरिका ने H-1B वीजाधारक चिकित्सकों को टेलीमेडिसिन से सलाह देने की इजाजत दी

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (15:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वास्थ्य पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एच-1बी कार्य वीजाधारक चिकित्सकों को टेलीमेडिसिन से सलाह देने और स्थानीय अस्पतालों में मदद करने की इजाजत दी है।
ALSO READ: कोरोना वायरस: अमेरिका ने H-1B वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदेकों को दी राहत
अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के करीब 14.5 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 86,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी नागरिकता एवं अप्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) ने कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए टेलीमेडिसिन से सलाह देने और स्थानीय अस्पतालों में मदद करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ खास व्यवसायों में, जहां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, स्नातक स्तर के श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
 
इससे पहले कुछ विधि विशेषज्ञों ने कहा था कि एच-1बी वीजाधारक चिकित्सों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान सहायता की अनुमति देनी चाहिए जिसके बाद नए दिशा-निर्देश आए हैं। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बहुत हद तक एच-1बी वीजा कार्यक्रमों पर निर्भर हैं। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख