Daily Horoscope
✕

विधायक की हरियाणा सरकार से अपील, लोगों को मास्क पहनने के सही तरीकों की जानकारी दे

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (16:26 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने शनिवार को कहा कि लोगों को मास्क पहनने के सही तरीकों के बारे में बताने और जागरूक करने की जरूरत है।
ALSO READ: कोरोना काल में अच्छी खबर, सरकार के हस्तक्षेप से N-95 मास्क हुआ 47% सस्ता
हरियाणा के अंबाला जिले के मुलाना से विधायक चौधरी ने कहा कि ज्यादातर लोग मास्क गलत तरीके से पहनते हैं। कइयों के नाक मास्क के बाहर रहते हैं, वहीं कई कई लोगों के मास्क उनके चेहरे के नीचे लटक रहे होते हैं। यह दोपहिया वाहन पर बैठकर हेलमेट का स्ट्रैप लगाये बगैर उसे (हेलमेट) पहनने जैसा है।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मास्क पहनने के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। कांग्रेस विधायक ने फोन पर बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। लेकिन केवल मास्क पहनने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लोगों को इसे सही तरीके से पहनना होगा।
ALSO READ: Covid-19 : कैसे करें मास्क का उपयोग? जानिए जरूरी बातें
उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह मास्क पहनने के सही तरीके, रखरखाव और निस्तारण के बारे में लोगों को जागरूक करे, तभी हम कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई जीत पाएंगे। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख