dharma sangrah

Lockdown में खुशियों की दस्तक, जिसकी तेरहवीं कर दी, 3 साल बाद घर लौट आया...

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (12:42 IST)
Corona Lockdown के दौर में देशभर से डराने और दहलाने वाली खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। मगर इसी कड़ी में एक खबर ऐसी भी आई, जहां परिजनों के चेहरे खिल गए। दरअसल, जिसे मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वही बेटा घर लौट आया। 
 
मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बिजावर में एक किशोर उदय कुमार के लौटने से परिजनों के चेहरे खिल गए। तीन साल पहले इस किशोर को मरा हुआ समझकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने के साथ ही तेरहवीं भी कर दी थी। वही बेटा लॉकडाउन में रविवार को घर लौट आया।
 
हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद जहां परिजनों में खुशी और कौतूहल है, वहीं पुलिस परेशान हो गई है। क्योंकि अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस कंकाल की तीन साल पहले अंत्येष्टि की गई थी आखिर वह किसका था। बताया जा रहा है कि अब पुलिस उस अज्ञात कंकाल के मामले में फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। 
 
क्या है पूरा मामला : छतरपुर जिले के मोनासैया के जंगल में 3 साल पहले एक नर कंकाल मिला था। कपड़ों के आधार पर पुलिस ने कंकाल शाहगढ थाना क्षेत्र के डिलारी गांव निवासी भगोला आदिवासी को सौंपा दिया था, जिसका 13 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गायब हो गया था। परिजनों ने कंकाल को उदय मानकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
 
उदय कुमार आदिवासी ने बताया कि वह घर से परेशान होकर 3 वर्ष पूर्व दिल्ली चला गया था। उसके बाद गुड़गांव में 3 वर्ष से काम करके अपनी गुजर-बसर कर रहा था। लेकिन, कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 माह से काम बंद होने से वह परेशान हो गया था। सभी मजदूरों को प्रशासन की देख-रेख में अपने-अपने गांव वापस भेजने का प्रबंध किया जा रहा था। इसी दौरान उदय कुमार आदिवासी भी रविवार को किसी तरह अपने गांव डिलारी पहुंच गया और परिजनों से जा मिला।
  
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम : CM योगी

जन-विश्वास अभियान में एक्शन में सीएम डॉ. मोहन यादव, CMHO, तहसीलदार सहित तीन को किया सस्पेंड

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

अगला लेख