sundarkand
✕

प्रवासी मजदूरों के लिए खुशखबर, वापस होंगे लॉकडाउन उल्लंघन के मामले

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (07:06 IST)
रांची। कोरोनावायरस महामारी दौरान झारखंड में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते दर्ज किए गए सभी 30 मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी/ अभियोजन को वापस लेने संबंधी मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश के आलोक में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज प्राथमिकी अभियोजन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में प्रवासी मजदूरों द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन की कुल 30 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिसमें 204 मजदूरों को आरोपी बनाया गया है।

रांची के सिल्ली थाना में 32 मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है वहीं लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी, सिमडेगा जिले में 2 प्राथमिकी, जमशेदपुर में एक प्राथमिकी, चाईबासा में 5 प्राथमिकी, दुमका में एक प्राथमिकी, साहिबगंज जिले में चार प्राथमिकी और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है।  (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख