biodatamaker
✕

दुनिया की सबसे Good News, बन गया कोरोनावायरस का वैक्सीन लेकिन..

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (15:49 IST)
मास्को। दुनिया की सबसे बड़ी खबर यह है कि रूस ने कोरोनावायरस के वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपनी कोरोना संक्रमित बेटी को इसका पहला टीका भी लगवा दिया है।

ALSO READ: रूस ने बनाई कोरोनावायरस की वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को लगा पहला टीका
हालांकि अमेरिका, रूस और भारत जैसे देशों में लगी टीके की होड़ में भले ही रूस ने बाजी मार ली हो लेकिन यह टीका कितना कारगर होगा इसका जवाब भविष्य की गर्त में छिपा हुआ है।
 
रूसी मीडिया के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा है कि सबसे पहले डॉक्टरों और शिक्षकों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। उसके बाद ही अन्य नागरिकों तक इसे पहुंचाया जाएगा।
 
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रूस के वैक्सीन को लेकर आशंका जाहिर की थी और कहा था कि रूस जल्दबाजी में वैक्सीन ला रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस टीके के निर्माण में WHO के मानकों का पालन नहीं किया गया है।
 
भारत में भी इसके टीके का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा था। भारत बायोटेक कंपनी के टीके के ट्रायल का पहला चरण हो चुका था और दूसरे चरण की तैयारियां चल रही थी। जाइड्स कैडिला को भी टीके के ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिल गई थी। 
 
क्या है क्लिनिकल ट्रायल : ये एक तरह की मेडिकल रिसर्च होती है, जिसमें दवा या वैक्सीन की जांच लोगों पर होती है। किसी खास बीमारी की पहचान, इलाज या उसकी रोकथाम के लिए इस तरह की जांच की जाती है। इससे यह समझने में मदद मिलती हैं कि दवा या टीका कितना सुरक्षित और असरदार है। दवाओं और टीके के अलावा मौजूदा दवाओं में किसी नई खोज, किसी नए चिकित्सा उपकरण का भी क्लिनिकल ट्रायल हो सकता है।
 
इंसानी शरीर पर जांच से पहले वैज्ञानिक प्री-क्लिनिकल रिसर्च कहते हैं, ये जांच लैब में ह्यूमन सेल कल्चर पर या फिर चूहे या बंदर जैसे जानवरों पर होती है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख