Daily Horoscope
✕

गोंडा के Covid 19 नोडल अधिकारी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (15:46 IST)
गोंडा (उप्र)। उत्‍तरप्रदेश शासन द्वारा जनपद में कोरोना रोकथाम के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
 
इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने मंगलवार को बताया कि उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी शासन द्वारा 26 जून को गोंडा जिले के नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। कुछ अस्वस्थ होने के कारण लखनऊ में अपनी कोरोना जांच करवाकर वे 28 जून की रात में गोंडा पहुंचे थे।
ALSO READ: UP में अब पल्स पोलियो की तर्ज पर होगी डोर-टू-डोर Coronavirus की स्क्रीनिंग...
गैरोला ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में संक्रमण की जानकारी मिलने पर वे वापस लखनऊ लौट गए। सीएमओ ने बताया कि सोमवार रात जिले में 3 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 155 हो गई है। इनमें इलाजरत मरीजों की संख्या 33 है। 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, शेष उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख