Hanuman Chalisa

Lockdown में गौतम गंभीर ने किया अपनी नौकरानी का अंतिम संस्कार

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (14:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर कोरोना वारयस (कोविड-19) के कारण पूर्णबंदी में जहां लोगों को भोजन और अस्पतालों के लिए किट मुहैया करा रहे हैं, वहीं इस चुनौती की घड़ी में अपने साथ जुड़े लोगों के समक्ष आई विपदा में अपने दायित्व को निभाने में भी पीछे नहीं हैं।
 
गंभीर के घर में काम करने वाली नौकरानी का निधन हो गया और उन्होंने महिला के अंतिम संस्कार का दायित्व भी निभाया। मेड के निधन से भावुक सांसद ने उसका अंतिम संस्कार स्वयं किया।
 
उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरी लाड़लियों की की देखभाल करने वाली नौकरानी नहीं हो सकती, वह मेरे परिवार की सदस्य थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा कर्तव्य था।
उन्होंने कहा कि मैं ​जाति, धर्म, पंथ या सामाजिक स्थिति से अलग गरिमा का पक्षधर हूं, समाज को बेहतर बनाने का यही एकमात्र रास्ता है। देश को लेकर मेरी सोच यही है। ओम शांति"।
  
गंभीर की दो बेटियां हैं। मेड ओडिशा की रहने वाली थीं और मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख