dharma sangrah
✕

चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में 4 दिन का Lockdown नहीं बढ़ेगा आगे : तमिलनाडु सरकार

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:27 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में लगाए गए 4 दिन का पूर्ण बंद (शटडाउन) आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। पूर्ण बंद का आज आखिरी दिन है। सरकार ने 30 अप्रैल को सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के वक्त को बढ़ाने की भी घोषणा की। उस दिन ये दुकानें सुबह छह बजे से शाम 5 बजे तक खुली रह सकती हैं।

राज्य में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 24 अप्रैल को घोषणा की थी कि रविवार 26 मार्च से चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में चार दिन का पूर्ण बंद रहेगा। इस दौरान किराने की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर निगम क्षेत्रों में बंद की अवधि बुधवार रात से समाप्त हो रही है। इसके बाद की स्थिति 26 अप्रैल के पहले की तरह हो जाएगी। बयान में कहा गया, लोग फल, सब्जियां खरीद सकें और किराने का सामान खरीद सकें इसके लिए 30 अप्रैल को दुकानों को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी जाती है।

एक मई से कारोबार का वक्त सुबह छह बजे से दोपहर बाद एक बजे तक होगा। सरकार ने लोगों से खरीदारी करते वक्त सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। बयान में लोगों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख