dharma sangrah
✕

बंगाल में फॉरेंसिक विशेषज्ञ बोस की कोरोना से मौत, रैपिड एंटीजन जांच शुरू

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (16:38 IST)
कोलकाता। प्रसिद्ध फोरेंसिक चिकित्सा विशेषज्ञ राबिन बोस का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। जीवन के 80 बसंत देख चुके राबिन बोस को कोलकाता में बेलियाघाट के एक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 22 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने गुरुवार शाम अंतिम सांस ली।
 
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रैपिड एंटीजन जांच की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सरकारी अस्पतालों में किट की आपूर्ति कर चुका है। बंगाल सरकार ने कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में कोरोना संक्रमित किन्नर के मरीजों के लिए 6 बेड मुहैया कराए हैं।
ALSO READ: ICMR ने दी एंटीजन टेस्ट को हरी झंडी, सिर्फ 30 मिनट में मिलेगी कोरोना रिपोर्ट
राज्य सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 मरीज प्रबंधन प्रणाली (सीपीएमस) शुरू करने की घोषणा की। इस प्रणाली के तहत राज्य के लगभग सभी अस्पतालों के मरीजों की अपडेटेड रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोनावायरस से 56 और मौतें होने से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,902 हो गई है जबकि 2,954 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86,574 हो गई है।
 
सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बुधवार शाम तक 2,061 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 61,023 हो गई है। राज्य में कोरोना के 23,829 सक्रिय मामले हैं। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 25,224 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, वहीं अब तक कुल 10,28,251 नमूनों की जांच की जा चुकी है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख