dharma sangrah

प्रयागराज में Corona virus से सिविल इंजीनियर की मौत, परिवार के लोग भी संक्रमित

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (10:48 IST)
प्रयागराज। कोरोना वायरस से संक्रमित लूकरगंज निवासी सिविल इंजीनियर की मंगलवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने संक्रमण से मौत की पुष्टि की।
ALSO READ: कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के कितने करीब पहुंची दुनिया?
लूकरगंज निवासी 47 वर्षीय सिविल इंजीनियर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 1 मई को हुई थी। इसके अगले दिन उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई और मंगलवार को इंजीनियर का छोटा भाई, दूसरे भाई की पत्नी और सास भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
 
डॉक्टर सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर सिविल इंजीनियर को पहले कोटवा बनी स्थित लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएन स्थानांतरित किया गया था।
 
प्रयागराज में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 15 मामले सामने आए हैं जिसमें एकसाथ 5 मामले मंगलवार को सामने आए। इसमें 3 व्यक्ति लूकरगंज के मरीज के परिजन और 2 व्यक्ति कौड़िहार ब्लॉक के हैं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा विजन, ‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियों से बदलेगा भारत; जानिए क्या हैं ये शक्तियां

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, Gen-G और Gen-अल्फा के लिए किया बड़ा एलान

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

अगला लेख