dharma sangrah
✕

कानपुर के बाद अब जौनपुर में मिला पहला कोरोना वायरस मरीज, प्रशासन में मचा हड़कंप

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (11:32 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में धीरे-धीरे अब कोरोना वायरस अपने पैर पसारता जा रहा है और लखनऊ से चलकर कानपुर पहुंचा कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य जिलों से भी निकलकर सामने आ रहा है और जहां सोमवार को कानपुर में पहला केस मिला तो वही सोमवार की देर रात जौनपुर में भी पहले इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने जौनपुर में भी लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
ALSO READ: Corona Virus Live update : भारत में 511 कोरोना पॉजिटिव, आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले में एक कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज की पुष्टि हुई है जिसको लेकर जिला अधिकारी जौनपुर में तत्काल प्रभाव से सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
 
वहीं 'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के फिरोसेपुर मोहल्ले में रहने वाला एक युवक 15 मार्च को सऊदी अरब से लौटकर अपने घर आया था जिसके लिए वह सबसे पहले लखनऊ उतरा और वहां से उतरने के बाद वरुणा ट्रेन से जौनपुर आया था और उसने अपने आपको घर में ही आइसोलेट कर लिया था।
 
लेकिन सूचना मिलने पर स्वास्थ्य की टीम उसके घर पर पहुंचकर जांच के लिए उसका नमूना लेकर आई तो जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित पाया गया युवक। अब इसको आसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख