ramcharitmanas
✕

तमिलनाडु में ओमिक्रोन बीए4 स्वरूप का पहला मामला सामने आया

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (23:23 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में हाल में एक किशोरी के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद ओमिक्रोन बीए4 स्वरूप के पहले मामले की सूचना दी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नए स्वरूप की पहचान के बाद लोगों से नहीं घबराने की अपील की।
 
तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने कहा कि 19 वर्षीय एक महिला नए स्वरूप से संक्रमित पाई गई थी और वह अब ठीक हो रही है।
 
सुब्रमण्यम ने पत्रकारों से कहा कि महिला के संपर्क में आने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार रात उनसे मुलाकात की और वह ठीक थी। उन्हें टीके की दोनों खुराक लगाई गई थी।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए किसी भी प्रकार के कोरोनावायरस स्वरूप से खुद को बचाने के लिए, हम जनता से अपील करते हैं कि 12 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण शिविर में टीका लगवाएं। 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख