dharma sangrah

बिना मास्क घूमने पर 500 और दुपहिया वाहन पर 2 लोग चले तो लगेगा 1000 रुपए जुर्माना

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (14:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम 11 इस महामारी से प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं और कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए इसको लेकर प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए भी प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन लगा हुआ है जिसके लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं।

कोरोना वायरस से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बातचीत करते हुए प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस महामारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका सोशल डिस्टेंस है जिसे अगर प्रदेश के लोग अपना लें तो काफी हद तक कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

कोरोना वायरस से बचाने के लिए कुछ नियम भी बना दिए गए हैं जिसमें मुख्य रूप से मास्क अथवा फेस कवर को सभी लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थल पर घूमना दंडनीय कर दिया गया है और इन नियमों का पालन न करने वाले पर प्रथम एवं दूसरी बार 100, जबकि तीसरी बार या आगे हर बार 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

वहीं  देखा गया है कि दुपहिया वाहन पर भी एक व्यक्ति से अधिक व्यक्ति चलते हैं जिसको लेकर अब दोपहिया वाहन पर एक व्यक्ति ही चल सकता है। एक से अधिक व्यक्ति होने पर प्रथम बार 250,द्वितीय बार 500 तथा तीसरी बार और आगे हर बार 1000 रुपए जुर्माना लगेगा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को आरोग्य सेतु के बारे में भी जागरूक कराया जा रहा है और अभी तक इस ऐप का रिस्पांस बहुत अच्छा रहा है।आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है।
अब तक कुल 8,500 लोगों को फोन कर हालचाल पूछा जा चुका है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा घर में रहें, हाथों को साबुन से अच्छे से धोते रहें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख