biodatamaker

सोनू सूद बने इंदौर के हीरो, पूरे देश में जरूरतमंदों को पहले से भेज रहे हैं रेमडिसिविर इंजेक्शन

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (11:53 IST)
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। शहर के अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। जिन लोगों को अस्पतालों में जगह मिल गई वे भी ऑक्सीजन के लिए तरस रहे हैं। इस विकट स्थिति में कोरोना के संक्रमित मरीजों की सांस बचाने के अभियान को अभिनेता सोनू सूद का समर्थन मिल गया है। 
 
सोनू सूद को जैसे ही ऑक्सीजन की किल्लत के बारे में पता चला वे इंदौरवासियों के मददगार बन गए। उन्होंने मुश्किलें कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तुरंत 10 ऑक्सीजन सिलेंडर भेज दिए हैं। सोनू सूद ने वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि वे इंदौर के लिए आज ही 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेज रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपना खास ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संकट का समय है, सभी मिलकर लड़ना होगा।

कोरोना ने शहर का हाल बेहाल कर दिया है। लोग एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें बेड नहीं मिल रहे हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में 1693 कोरोना मरीज सामने आए थे जबकि 6 लोगों की मौत हो गई थी। शहर में फिलहाल 10 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज है। अब तक 1023 लोग मारे जा चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पिछले साल लॉकडाउन के मौके पर उन्होंने लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया था। इसके अलावा भी वे हर तरह मदद लोगों को करते रहे हैं। इतना ही नहीं वे देशभर में लोगों को रेमडिसिवर इंजेक्शन भी मुहैया करवा रहे हैं। 
 
 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख