dharma sangrah
✕

Corona से जंग, 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (08:18 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में देशभर में लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का कल अंतिम दिन है और माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन रात को 8 बजे होता रहा है। यह पहली बार होगा जब वे देशवासियों को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे।
 
पहले खबरें आ रही थीं कि प्रधानमंत्री सोमवार को देश के नाम संबोधन देने वाले हैं। पीएमओ के आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट से ट्‍वीट किया गया है कि प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में कहा था कि 'जान भी और जहान भी' यानी उनका इशारा था कि जान तो जरूरी है, लेकिन जीने के लिए बाकी सारी चीजें भी जरूरी हैं।
 
तब से ये बातें भी सामने आ रही हैं कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ऐसे काम शुरू होंगे जिससे देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें।
 
केंद्र सरकार का ध्यान लोगों की जिंदगी की सुरक्षा के साथ ही उनकी आजीविका और उनसे जुड़े साधनों पर भी होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी कोरोना के खिलाफ सरकार की द्वारा बनाई गई रणनीति के बारे में बता सकते हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख