dharma sangrah
✕

राजस्थान में पूर्व मंत्री भाटी का कोरोना से निधन

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (12:08 IST)
अजमेर। राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपमंत्री ललित भाटी का बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
 
उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। अजमेर शहर के कांग्रेस के वरिष्ठ एवं राजनीति के परिपक्व नेता के तौर पर पहचान रखने वाले भाटी की 19 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। मंगलवार रात गम्भीर हालत में उन्हें स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बुधवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है तथा पत्नी एवं बहू भी संक्रमित हैं।
 
भाटी पहली बार 1985 में अजमेर के केकड़ी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे और राजस्थान विधानसभा में उनके बोलने से प्रभावित होकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर ने उन्हें चिकित्सा महकमें में उपमंत्री का दायित्व सौंपा था।
 
वह 1998 में अजमेर पूर्व से भी विधायक का चुनाव जीते थे। उन्हें छोटी उम्र में ही राजनीति की गहरी समझ थी। भाटी ने अजमेर से ही 'दैनिक रोजमेल' का प्रकाशन कर पत्रकारिता में भी दखल रखा। दिवंगत भाटी अजमेर के सुप्रसिद्ध बीड़ी उद्योगपति रहे शंकरसिंह भाटी के पुत्र थे।
 
भाटी के निधन से अजमेर में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई। यहां के कोली समाज पर उनकी अच्छी पकड़ रही है जो कि कांग्रेस का ही वोट बैंक माना जाता रहा है। उनके निधन पर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख