suvichar

Lockdown के कारण घटी बिजली खपत, 14 प्रतिशत घटकर 103 अरब यूनिट रही

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (15:30 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण मांग कम होने से देश में बिजली की खपत मई महीने में 14.16 प्रतिशत घटकर 103.02 अरब यूनिट रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 120.02 अरब यूनिट थी।
 
हालांकि मई महीने में बिजली की खपत अप्रैल की तुलना में बढ़ी है। अप्रैल महीने में इसमें 22.65 प्रतिशत की कमी आई थी। कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी बंद के कारण पूरे अप्रैल महीने में बिजली की मांग कम रही थी।
 
मई का आंकड़ा बताता है कि सरकार की आर्थिक गतिविधियों की मंजूरी और पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंचने से बिजली खपत सुधरी है।
 
बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले महीने कुल बिजली खपत 103.02 अरब यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी माह में 120.02 अरब यूनिट थी।
 
आंकड़े के अनुसार अप्रैल में बिजली खपत 22.65 प्रतिशत घटकर 85.16 अरब यूनिट रही थी जो एक साल पहले 2019 के इसी माह में 110.11 अरब यूनिट थी।
 
सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी बंद की घोषणा की थी। इसके कारण अप्रैल के साथ मई में वाणिज्यिक और औद्योगिक मांग कम रही।
 
मई महीने में बिजली की अधिकतम मांग 26 मई को 1,66,420 मेगावॉट रही जो एक साल पहले इस महीने 1,82,550 मेगावॉट की अधिकतम मांग की तुलना में 8.82 प्रतिशत कम है।
 
इसी प्रकार अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग 1,32,770 मेगावॉट रही जो पिछले साल 2019 के इसी महीने मे 1,76,810 मेगावॉट के मुकाबले 25 प्रतिशत कम है।
 
वाणिज्य और औद्योगिक मांग कम होने के साथ इस साल अप्रैल मे मौसम कुछ ठंडा रहने से मांग कम रही। माह के दूसरे पखवाड़े में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
 
हालांकि 4 मई से 31 मई के दौरान कई आर्थिक गतिविधियों में छ्रट दी गई। इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक मांग में तेजी आई। इसके अलावा पारा चढ़ने से भी बिजली की मांग बढ़ी। विशेषज्ञों का मानना है कि 1 जून से रियायतें बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ेगी। (भाषा)

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में करेंगे चैलेंज

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

उद्घाटन के 22 दिन बाद धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, पंखे से सुखाई जा रही सड़क, अखिलेश का तंज

संसद के बाहर भीगते रहे राहुल गांधी और प्रियंका, दिल्‍ली में बरसात का लिया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

अगला लेख