Hanuman Chalisa

खुशखबर, वैज्ञानिकों ने तैयार की Coronavirus संक्रमण को निष्क्रिय करने वाली एंटीबॉडी

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (17:13 IST)
बर्लिन। दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन (Coronavaccine) को लेकर ट्रायल चल रहे हैं। इस बीच खबर है कि वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के संक्रमण को बेअसर करने वाले बेहद कारगर एंटीबॉडी तैयार कर ली है। यह एंटीबॉडी किसी के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उसके संक्रमण को निष्क्रिय करेगी। वैक्सीन आने तक यह एंटीबॉडी कोविड-19 मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।
 
जर्मन सेंटर फॉर न्यूरोडिजेनरेटिव डिसीज और बर्लिन के शोध संस्थान चैरिट ने कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों में मिली 600 से ज्यादा एंटीबॉडी में से यह प्रभावी एंटीबॉडी खोजी है। इसे कृत्रिम तरीके से प्रयोगशाला में तैयार किया गया। इस एंटीबॉडी ने कोरोना जैसी परजीवियों को कोशिकाओं में प्रवेश करने और अपनी संख्या बढ़ाने से रोका।
ALSO READ: रूमाल-गमछा नहीं, मास्‍क ही है सही बचाव, लेकिन क्‍या हो मास्‍क पहनने का सही तरीका?
इस एंटीबॉडी ने प्रतिरक्षा तंत्र की कोशिकाओं को वायरस को खत्म करने में भी सहायता की, जो किसी एंटीबॉडी की प्रभावी क्षमता को दर्शाती है। यह अध्ययन जर्नल सेल में प्रकाशित हुआ। हालांकि सार्स-कोव-2 की यह एंटीबॉडी विभिन्न अंगों के ऊतकों से भी जुड़ जाती हैं, जिससे शारीरिक दुष्प्रभाव उत्पन्न हो सकते हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर, कोरोना उपचार की शुल्क सूची अस्पतालों में हो चस्पा : कोर्ट
शोध के लेखक के मुताबिक संक्रमण के पहले जानवरों में यह एंटीबॉडी इंजेक्शन के जरिए डाली गई और इससे प्रभावी तरीके से कोविड-19 को रोकने में सफलता मिली है। इसका प्रोडक्शन भी जल्द शुरू किया जा सकता है।
ALSO READ: जोधपुर में Corona मरीजों की बढ़ी संख्‍या, सप्ताहांत का lockdown शुरू
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वैक्सीन बनने में देरी को देखते हुए यह कृत्रिम एंटीबॉडी मौत की संख्या को काफी निचले स्तर पर ला सकती है। इससे कोरोना एक सामान्य बीमारी बनकर रह जाएगी। (एजेंसियां)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

अगला लेख