Hanuman Chalisa
✕

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने भारत में उतारी Corona की दवा

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (15:43 IST)
नई दिल्ली। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के इलाज की दवा अविगन (फेविपिराविर) टैबलेट बाजार में उतारने की घोषणा की। यह दवा कोविड-19 के हल्के से लेकर सामान्य संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल के लिए है।

दवा कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है, फूजीफिल्म टोयामा केमिकल कंपनी लिमिटेड के साथ हुए वैश्विक लाइसेंसिंग समझौते के तहत डॉ. रेड्डीज को अविगन (फेविपिराविर) 200 मिलीग्राम की गोली का भारत में विनिर्माण, बिक्री और वितरण का विशेष अधिकार मिला है।

डॉ. रेड्डीज ने कहा है कि उसकी दवा ‘अविगन’ को भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से कोविड-19 के हल्के से लेकर मध्यम रूप से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मंजूरी मिली है।

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के ब्रांडेड मार्केट्स (भारत और उभरते बाजारों) के सीईओ एमवी रमन्ना ने कहा, हमारे लिए उच्च गुणवत्ता, बेहतर क्षमता, वहनीयता और बीमारी का बेहतर प्रबंधन सबसे पहली प्राथमिकता है। मेरा मानना है कि अविगन टैबलेट भारत में कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के लिए प्रभावी इलाज उपलब्ध कराएगी।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख