Daily Horoscope
✕

फ‍िनलैंड में अब कुत्‍तों ने शुरू की कोरोना वायरस की जांच

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (17:39 IST)
Photo : Social media
कोरोना से निजात पाने के लिए तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब कोरोना की पहचान के लिए कुत्‍तों का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए कुत्‍तों को बकायादा प्रशि‍क्षण दिया गया है।

दरअसल फ‍िलहाल यह फिनलैंड में किया जा रहा है। यहां कोरोना वायरस की पहचान के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुत्‍तों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है।

इस काम के लिए 15 कुत्ते और 10 इंस्ट्रक्टर की सेवा ली जा रही है। हेल्सिंकी-वन्ता एयरपोर्ट पर इस सप्ताह से कुत्तों ने यात्रियों को सूंघ कर संक्रमण का पता लगाना शुरू भी कर दिया है।

गौरतलब है कि वैज्ञानिक शोध में सामान्य टेस्टिंग की तुलना में कुत्तों के प्रभाव का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन हेल्सिंकी से उड़ने वाले यात्रियों को कोरोना के संदिग्ध मामले की जांच कराने की सलाह दी गई है। लेकिन संक्रमण की पुष्टि के लिए स्वैब टेस्ट के नतीजे ही मान्य होंगे। कोरोना संक्रमण की जांच में लगे कुत्ते और इंस्ट्रक्टर को वॉलेंटियर की तरफ से ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके पीछे निजी मवेशी क्लीनिक की पहल है।

संक्रमण की पहचान के काम में लगा स्पेन से रेस्क्यू किया हुआ कोसी नाम का एक कुत्ता भी है। उसे फिनलैंड में स्निफर डॉग के तौर पर प्रशिक्षित किया गया था। इससे पहले उसकी सेवा कैंसर का पता लगाने में ली गई है। हेल्सिंकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हेम जोर्कमैन कहते हैं,

"जो कुछ हमने अपने शोध में पाया है उसके मुताबिक कुत्ते मरीज के किसी क्लीनिकल लक्षण से पांच दिन पहले बीमारी का पता लगा लेंगे"

प्रोफेसर जानवरों के लिए शोध में दक्षता रखते हैं। उन्होंने बताया कि कुत्ते इस काम में बहुत अच्छे हैं।

कुत्तों की वायरस के मामलों की पहचान की क्षमता पर उन्होंने बताया, हम लोग 100 फीसद संवेदनशीलता के करीब आ गए हैं। कुछ महीने पहले संयुक्त अरब अमीरात में भी इसी तरह का प्रयोग एयरपोर्ट पर किया जा चुका है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस के कुत्तों का कोरोना के संदिग्ध मामलों को मालूम करने के लिए इस्तेमाल किया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख