ganesh chaturthi
✕

बड़ी खबर, 1 जून से इंदौर को मिलेगी जनता कर्फ्यू से राहत

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (17:00 IST)
इंदौर। प्रशासन की सख्ती से परेशान इंदौर वासियों के लिए यह खबर राहत दे सकती है। कलेक्टर मनीषसिंह ने शुक्रवार को क्राइसिस कमेटी की बैठक के बाद कहा कि एक जून से शहर को जनता कर्फ्यू में राहत मिलेगी।

ALSO READ: Ground Report : इंदौर में अचानक सख्त कर्फ्यू को लोगों ने बताया तुगलकी फरमान, वेबदुनिया टीम ने जानी जमीनी हकीकत...
उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ाए जाएंगे माइक्रो कंटेन्मेंट झोन। ऐसे क्षेत्र जहां संक्रमण अधिक होगा उस क्षेत्र को कंटेन्मेंट घोषित कर बंद कर दिया जाएगा। झोनवार संक्रमण की समीक्षा कर मिलेगी जनता कर्फ्यू से मुक्ति।

सिंह ने कहा कि जहां संक्रमण की दर कम होगी वहां बाजार एक जून से चरणबद्ध तरह से खुलने लगेंगे। पहले चरण में सब्जी किराना के बाद थोक व्यापार व निर्माण गतिविधियों को छूट मिलेगी। दूसरे चरण में दुकाने व रेस्टोरेंट में टेक अवे की अनुमति होगी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को इंदौर में समीक्षा बैठक करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन को संक्रमण दर कम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आनन-फानन में हरकत में आए इंदौर प्रशासन ने 28 मई तक सख्त कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया। वहीं 29 और 30 मई को पहले से ही लॉकडाउन का आदेश होने के बाद अब इंदौर अगले 10 दिन यानी 31 मई सुबह 6 बजे तक टोटल लॉक हो गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख